Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 22, 2023

अभियान यूपी में आज 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, सरकार के सभी मंत्रियों की लगी ड्यूटी, देखें कौन से मंत्री किस जिले में...

 प्रदेश में इस साल 35 करोड़ पौधे लगाने का महाभियान शनिवार से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर और मुजफ्फरनगर में पौधरोपण कर इसका शुभारंभ करेंगे। एक ही दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि 15 अगस्त को पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधे वन विभाग निशुल्क देगा। शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में आधा दिन कर्मचारियों को सिर्फ पौधरोपण के लिए दिया जाएगा। सभी को एक-एक पौधा रोपना होगा।


योगी सरकार ने प्रदेश के हरित आवरण को 9 फीसदी से बढ़ा कर 15 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। वृक्षारोपण महाभियान के लिए इस बार प्रदेश के 85 विभागों को लगाया गया है। विभिन्न विभागों के लिए पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया है। वन विभाग सर्वाधिक 14 करोड़ पौधे लगाएगा। जनसामान्य के सहयोग से वन भूमि, सामुदायिक भूमि व अन्य राजकीय भूमि के साथ ही कृषि व निजी भूमि पर वृक्षारोपण का खाका तैयार किया गया है। इस अभियान में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, हर खेत पर मेंड़-हर मेंड़ पर पेड़ और पेड़ रहेगा तो जीवन रहेगा जैसे कई नारे लोगों को जोड़ने के लिए दिए गए हैं।


पौधे मुफ्त वन विभाग की 1901 नर्सरियों से यह पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें मुख्य प्रजातियां नीम, सहजन, आंवला, इमली, अर्जुन, जामुन, बेल, देशी आम, महुआ, सागौन, शीशम, गुटेल, बांस, पीपल, पाकड़, बरगद आदि हैं। इसके साथ ही 6.44 लाख आम, अमरूद, नींबू आदि के पौधे भी लगाए जाएंगे। मालाबार नीम के 3.48 लाख पौधे भी लगेंगे। विभाग की 21 हाइटेक पौधशालाओं में इन्हें तैयार किया गया है।



सरकार के सभी मंत्रियों की लगी ड्यूटी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और कौशांबी व ब्रजेश पाठक रायबरेली, बाराबंकी,सूर्यप्रताप शाही अयोध्या व अमेठी, सुरेश खन्ना गोरखपुर व लखनऊ, आशीष पटेल लखीमपुर खीरी व सीतापुर, संजय निषाद बहराइच व श्रावस्ती, गिरीशचंद्र यादव अंबेडकर नगर व बस्ती, धर्मवीर प्रजापित सिद्धार्थनगर व बलरामपुर,मयंकेश्वर शरण सिंह सुल्तानपुर, सोमेंद्र तोमर गोंडा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व वन पर्यावरण मंत्री डा. अरुण सक्सेना मुख्यमंत्री के साथ बिजनौर व मुजफ्फरनगर में रहेंगे।


05 करोड़ पौधे 15 अगस्त को लगाए जाएंगे



300 पौधे लगाने वाले को मिलेंगे 58 हजार


अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हर गांव में एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के जरिए पेड़ लगाने वालों को प्रोत्साहित करने की योजना 2018 में शुरू हुई थी। अब इसे वृक्षारोपण महाभियान से जोड़ा गया है। 300 पेड़ अपनी जमीन पर लगाने वालों को तीन साल बाद 58 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने कहा कि बीते सालों में प्रदेश के ग्रीन कवर में 80 हजार एकड़ का इजाफा हुआ है। बीते 5 साल में 131 करोड़ पौधे लगाए गए हैं।

अभियान यूपी में आज 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, सरकार के सभी मंत्रियों की लगी ड्यूटी, देखें कौन से मंत्री किस जिले में... Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link