Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 28, 2023

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारी 30 को जंतर-मंतर पर देंगे धरना

 शिक्षक-कर्मचारियों का पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन तेज हो रहा है। पेंशन के मुद्दे पर देश भर के शिक्षक और कर्मचारी एक मंच पर आकर संघर्ष करेंगे। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर देश भर के पदाधिकारी 30 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे।



यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने धरने की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को सभी जिलाध्यक्ष के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अब करो या मरो की स्थिति में है। प्रदेश के सभी ब्लॉक व जिला स्तर के पदाधिकारी धरने में शामिल होंगे। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्रा के नेतृत्व में संगठित विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचेंगे।

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारी 30 को जंतर-मंतर पर देंगे धरना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link