Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 4, 2023

Basic shiksha news: स्कूल मे खाना बनाते रसोइया झुलसी

 सीतापुर। करीब डेढ़ माह बाद खुले परिषदीय विद्यालयों के पहले दिन एमडीएम बनाते समय सिलेंडर से लगी आग से रसोइया बुरी तरह झुलस गई। महिला रसोइया को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। विकास खंड एलिया की ग्राम पंचायत पारा के मजरा पचैनापुर प्राथमिक विद्यालय में जगपती खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई में अचानक आग लग गई।


रसोई घर में मौजूद रसोइया जब तक कुछ समझ पाती तब तक वह बुरी तरह जलकर झुलस गई। घायल रसोइया को विद्यालय स्टाफ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्या ने बताया कि आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई है। विद्यालय का आज पहला दिन था।



हो सकता है सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई हो। घायल रसोइया को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है क हालांकि विद्यालय में मौजूद अध्यापकों के अनुसार पहले दिन की वजह से बच्चों की संख्या में कमी रही है।

Basic shiksha news: स्कूल मे खाना बनाते रसोइया झुलसी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link