जिस पत्नी को पढ़ा लिखाकर बनाया शिक्षक उसी ने दिया धोखा
बदायूं। जिस पत्नी को पढ़ा लिखाकर शिक्षक बनाया उसी ने पति को धोखा दे दिया। अब वह अन्य व्यक्ति के साथ प्रेमालाप कर रही है। यहां तक कि तीन साल की बच्ची से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। बेचारा पति बच्ची के दीदार और उसे पाने के लिए इधर उधर भटक रहा है। पीड़ित पति ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बेटी को दिलाने की गुहार लगाई है। दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पलिया गुजर निवासी कुलदीप राठौर ने बताया कि उसकी शादी दस फरवरी 2010 में झांसी निवासी रश्मि राठौर से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी रश्मि ने आगे पढ़ने की इच्छा जाहिर की। सो उसकी पढ़ाई को जारी रखा। बीएड़ कराने के बाद उसकी नौकरी बेसिक शिक्षा विभाग में लग गई।
बताया कि वर्ष 2015 में पत्नी ने शिक्षक पद पर दातागंज क्षेत्र के डहरपुरकलां प्राथमिक स्कूल में ज्वाइन किया। बताया कि नौकरी लगने के बाद ही उसके और उसकी पत्ती के बीच अनबन शुरू हो गई। इसी दौरान वर्ष 2018 के दौरान उसकी पती ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से रिश्ते और खराब हो गये। तब से वह अपनी मां के साथ शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में रह रही है। पीड़ित पति ने बताया कि उसने कई बार अपनी से पत्ती से बेटी से मिलने के कहा, लेकिन उसने बेटी से मिलने नहीं दिया।
पति का आरोप है कि नौकरी के बाद से ही उसकी पत्ती के अन्य व्यक्ति से संबंध बन गये। गलत संगत के कारण ही वह उससे दूर होती चली गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसने कई बार अपनी बेटी से मिलने की कोशिश की परंतु उसकी पत्ती और सास ने उससे नहीं मिलने दिया। पीड़ित पति एसएसपी को सैपि शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी बेटी पर अपनी मां का साया पड़ सकता है। और उसका भविष्य खराब हो सकता है। इसलिए उसकी बेटी से उसे मिलवाया जाए।


