Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 13, 2023

पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे, चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े

 फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का शिक्षक सम्मेलन एवं संगोष्ठी गोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें प्रांतीय पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुंकार भरी। वहीं, शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समारोह में सेवानिवृत और नवनियुक्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।



प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली शिक्षकों का हक है। वित्तविहीन विद्यालयों में उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इन मांगों के साथ हम प्रत्येक जनपद में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लेकर रहिए। अगर सरकार बता रही है कि नई पेंशन सही है। विधायकों, सांसदों को नई पेंशन क्यों नहीं दी जा रही आगरा शिक्षक खंड के पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। चाहें हमें कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े। पूर्व मंत्री इंद्रसन सिंह, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह यादव, आलोक कुमार दुबे, मुकेश शर्मा ने विचार रखे। संयोजक पंकज भारद्वाज ने कहा कि अब समय आ गया है कि शिक्षक एकजुटता दिखाएं। जब-जब शिक्षक एक हुआ है, सरकार को हमारी मांग सुननी पड़ी है।


जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव और एमजी कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश ने आभार व्यक्त किया। डॉ. राघवेंद्र यादव ने संचालन किया। इस अवसर पर जिला मंत्री राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, संरक्षक रामकेश यादव, राजकुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे, चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link