Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 30, 2023

प्रदेश भर की महिला शिक्षक और कर्मचारी पेंशन के लिए भरेंगी हुंकार

 लखनऊ। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के शिक्षक व कर्मचारियों के साथ-साथ अब महिला शिक्षक व कर्मचारियों ने भी कमर कस ली है।



 इसी क्रम में रविवार को लखनऊ में कृषि विभाग स्थित लखनऊ में आज अटेवा सभागार में नारी शक्ति पेंशन अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा करेगा नारी शक्ति पेंशन है। इसमें पूरे प्रदेश भर से महिला शिक्षक- अधिकार सम्मेलन कर्मचारी भाग लेंगी।


अटेवा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसके माध्यम से मातृशक्ति सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगी। महिलाओं ने ठान लिया है कि किसी भी कीमत पर पुरानी पेंशन बहाल कराएंगी।



सम्मेलन को अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु, ज्योति शिखा मिश्रा, डॉ. नीतू यादव आदि पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

प्रदेश भर की महिला शिक्षक और कर्मचारी पेंशन के लिए भरेंगी हुंकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link