Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 22, 2023

निकायों में 1339 पदों पर जल्द होगी भर्ती

 शहरी निकायों में 1339 पदों को जल्द भरने की तैयारी है। इनमें 920 सीधी भर्ती और 419 पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। पहले चरण में पदोन्नति और इसके बाद सीधी भर्ती वाले पदों को भरा जाएगा।



उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से समूह ‘क’ व ‘ख’ और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ‘ग’ के पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशालय की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी है। पदोन्नति कोटे से अपर नगर आयुक्त के तीन, संयुक्त नगर आयुक्त 16, उप नगर आयुक्त 25,


सहायक नगर आयुक्त तीन, अधिशासी अधिकारी श्रेणी दो व तीन 19, कर निर्धारण अधिकारी आठ पद भरे जाएंगे। कर अधीक्षक 17, अधिशासी अभियंता (सिविल) 20, सहायक अभियंता (सिविल) 15, सहायक अभियंता जल 27, अधिशासी अभियंता ट्रैफिक दो, सहायक अभियंता ट्रैफिक दो पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।

निकायों में 1339 पदों पर जल्द होगी भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link