Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 22, 2023

यूपी के इस जिले में तीन दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

 सावन के आखिरी सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए यूपी के मुरादाबाद में जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों को लेकर फरमान सुनाया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 26 से 28 अगस्त तक मुरादाबाद के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के आखिरी सोमवार के चलते यहां शहर में भारी संख्या में कांवड़ियों का आना जाना होगा।



शनिवार से ही कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। इसी वजह से छब्बीस अगस्त और 28 अगस्त अंतिम सोमवार को स्कूलों की छुट्टी की गई है। 27 को रविवार की छुट्टी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बेसिक, माध्यमिक, उच्च, तकनीकी, मेडिकल कालेज समेत सभी शिक्षण संस्थाएं इस अवधि के दौरान बंद रहेंगी। किसी संस्था में कोई परीक्षा कार्यक्रम पहले से तय है तो वह निर्धारित समय से होगा।

यूपी के इस जिले में तीन दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link