लखनऊ। शासन ने एलटी ग्रेड व प्रवक्ता पद से पदोन्नत 136 शिक्षकों को राजकीय माध्यमिक हाईस्कूल विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व इंटर कॉलेजों में उप प्राचार्य पद पर तैनाती दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। वहीं दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर बालिका विद्यालयों में पुरुष शिक्षकों की तैनाती पर नाराजगी जताई है। ब्यूरो
%20(1).png)
