Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 24, 2023

पेंशन विसंगति के समाधान को लेकर गरजे शिक्षक व कर्मचारी,

 गोरखपुर (एसएनबी)। रविवार को गांधी प्रतिमा टाउनहाल पर एक

दिवसीय उपवास सत्याग्रह आंदोलन हुआ। इस दौरान पेंशन विसंगति के समाधान को लेकर शिक्षक व कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर तहसीलदार विकास सिंह को सौंपा गया।



कार्यक्रम में मोर्चा के संयोजक डा.

महेंद्र राय ने कहा कि भारत सरकार के पेंशन निदेशालय के मेमोरेंडम के बाद हरियाणा, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड की भाजपा सरकारों ने अपने प्रदेश में नोटिफिकेशन तिथि को मानकर पुरानी पेंशन लागू कर दिया जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं किया जा रहा। मोर्चा के संरक्षक तारकेश्वर शाही ने कहा कि केंद्र सरकार के वेतन व पेंशन संबंधी समस्त प्रक्रियागत आदेश उत्तर प्रदेश में समान रूप से लागू हो। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम को रूपेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय, डा. सुशील राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष विज्ञान सिंह, दीपक चौधरी, भारतेन्दु यादव, ज्ञानेन्द्र ओझा, पंकज पांडेय, इजहारअली, निशांत यादव, फुलई पासवान, कनिक गुप्ता, पौहारी शरण दूबे आदि ने संबोधित किया। संचालन त्रिपुरारी दूबे ने किया। उपवास- सत्याग्रह में सुनील दूबे, रामकिशोर मौर्य, रामप्रताप राम, सुभाष यादव, विनोद मिश्रा, डा. राजेश गुप्ता, सुबोध दूबे, पंकज पांडेय, सुनील सिंह, अवनीश सिंह, सुधीर कुमार, अजय सिंह, बिजेंद्र यादव, संजय चौरसिया, यतीन्द्र गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अनिल तिवारी, संतोष सिंह, धनंजय उपाध्याय, श्रीकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पेंशन विसंगति के समाधान को लेकर गरजे शिक्षक व कर्मचारी, Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link