Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 28, 2023

यूनिफॉर्म पहनकर न आने प्रधानाचार्य ने मारा डंडा छात्र के पैर की हड्डी टूटी

 हमीरपुर, । कॉलेज की यूनिफॉर्म पहनकर न आने वाले पर हाईस्कूल के छात्र की प्रधानाचार्य ने डंडे से पिटाई कर दी। इससे छात्र जमीन पर गिर गया। चलने में असमर्थ होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक्सरे में उसके पैर में फ्रैक्चर निकला।



सदर कोतवाली के सहजना गांव निवासी धर्म सिंह सिंह का 14 वर्षीय पुत्र आर्यन शहर के जीआईसी में हाईस्कूल का छात्र हैं। आर्यन ने बताया कि बुधवार को वह यूनिफॉर्म की पैंट की जगह जींस पहनकर कॉलेज चला गया। इस पर प्रधानाचार्य ने उसे डंडे से पीट दिया। इससे वह गिर पड़ा और चलने में असमर्थ हो गया। प्रधानाचार्य समेत अन्य स्टाफ उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां एक्सरे में बायें पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया और उसे घर भेज दिया गया। जानकारी पर श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कई छात्र अस्पताल पहुंच गए और वहां से जीआईसी पहुंचकर छात्र के साथ की गई पिटाई का विरोध किया।


किसी तरह से मामला शांत कराया गया। इस मामले में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने छात्र को डराने के उद्देश्य से डंडा मारा था पर उसे ज्यादा चोट आ गई। जिला अस्पताल ले जाकर उपचार करा दिया गया है।

यूनिफॉर्म पहनकर न आने प्रधानाचार्य ने मारा डंडा छात्र के पैर की हड्डी टूटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link