Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 28, 2023

प्रेम प्रसंग में कुल्हाड़ी से काटकर टीचर की हत्या, प्रेमिका का एक भाई गिरफ्तार, दूसरा फरार

 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक टीचर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है



मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. इस मामले में लड़की के छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन का मृतक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया.

 यह घटना राधानगर थाना क्षेत्र में रमवा गांव में रविवार की देर रात हुई. युवक को घेर कर कुल्हाड़ी से काटकर उसे मौत के घाट उतारा गया और आरोपी बड़े आराम से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पीएम के लिए भेजा और जांच शुरू की. 25 साल का नितेंद्र पासवान जहानपुर गांव का रहने वाला और अपने मामा के घर पर रहता था और इंटर कालेज में टीचर के पद पर तैनात था.

प्रेम प्रसंग में कुल्हाड़ी से काटकर टीचर की हत्या, प्रेमिका का एक भाई गिरफ्तार, दूसरा फरार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link