Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 25, 2023

केंद्र के अनुसार प्रदेश में भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए

 लखनऊ। पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा की केन्द्रीय बैठक में रविवार को मोर्चा का विस्तार किया गया। इसमें सात प्रदेश संयोजक व पांच सहसंयोजक बनाए गए। बैठक में केंद्र के मेमोरेंडम के क्रम में चयनित शिक्षकों/ कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में भी पुरानी पेंशन देने की मांग की गई। साथ ही इसके लिए प्रदेशव्यापी आन्दोलन खड़ा करने का निर्णय लिया गया।



बैठक में तारकेश्वर शाही, विनय कुमार सिंह, सुभाष कन्नौजिया, डा. महेंद्र राय, पवन राय, मनोज राय, नीरज तिवारी को संयोजक तथा प्रशांत बाजपेई, सुधीर कुमार, त्रिपुरारी दूबे, चिंतामणि पाण्डेय, नृपेन्द्र शुक्ल को सहसंयोजक बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मेमोरेंडम जारी कराने के

लिए जिलों में संघर्ष मोर्चा का गठन करते हुए राजधानी लखनऊ में एक बड़ी रैली की जाएगी। बैठक में ज्ञान प्रकाश सचान, संजीव कुमार निगम,संतोष गुप्ता, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुभाष यादव, विनोद मिश्रा, पवन शुक्ल आदि शामिल रहे। ब्यूरो

केंद्र के अनुसार प्रदेश में भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link