Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 11, 2023

छात्र ने लगा ली फांसी, शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं मृतक की मां

 छात्र ने लगा ली फांसी, शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं मृतक की मां

लखनऊ। ठाकुरगंज के हुसैनाबाद स्थित शिवपुरी मुहल्ले में छात्र शाहरुख ( 24 ) ने फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में पंखे के कुंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा काटकर शव बाहर निकाला। युवक काकोरी के राम प्रसाद बिस्मिल एजुकेशन (बीईएलएड) कोर्स के चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। मृतक की मां ने कॉलेज के एक शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।



कॉलेज से बैचलर ऑफ एलीमेंट्री मृतक शाहरुख स्रोत: परिजन


शिवपुरी मुहल्ले में रहने वाली शबीब जहां उन्नाव के औरास में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शबीव जहां के मुताबिक, पति जफर इकबाल अलग रहते हैं। बड़ी बेटी फरदीन वकील है। बेटे शाहरुख ने बीबीडी से दो साल पहले बीटेक किया था। बीईएलएड की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसे कॉलेज की तरफ से कन्या विद्यालय में इंटर्नशिप के लिए लगाया गया था।


शबीब जहां के मुताबिक, शाहरुख रविवार सुबह उठा और मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद कमरे में आकर खुद को बंद कर लिया। बेटा काफी देर तक बाहर नहीं आया और कई बार आवाज लगाने पर जवाब नहीं दिया तो अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर विकास राय की टीम ने दरवाजा काटा तो अंदर पंखे के कुंदे से शाहरुख का शव लटका मिला। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शाहरुख के चार मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।



छात्र ने लगा ली फांसी, शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं मृतक की मां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link