मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ और पूर्वांचल के जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक तेजक हवाओं के साथ कहीं-कहीं माध्यम से भारी बारिश हो सकती है.- इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी व्यक्त की गई है। आज और कल का मौसम
लखनऊ. वैसे तो मॉनसून के विदाई का समय है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर काम दबाव का क्षेत्र बनने से राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल में अगले दो दिन तक तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है.
कल का मौसम
लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी और आस-पास के इलाकों में अगले दो दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है. तो वहीं 23 सितंबर को पूर्वांचल के कुछ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है.मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव की वजह से चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन रही है. और मॉनसून की हवाओं की वजह से इसे मजबूती मिलेगी.
अगर बुधवार की बात करें तो राजधानी लखनऊ और पुरे प्रदेश में धुप खिली रही. बादलों के आवाजाही के बीच लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी बदल छाए रहेंगे. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
.jpeg)
