Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 21, 2023

शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष के आसामयिक निधन से जनपद के शिक्षामित्रों में शोक की लहर, शिक्षामित्रों ने व्यक्त किया शोक संवेदना

 अम्बेडकर नगर, शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अनूप त्रिपाठी के असामयिक निधन की सूचना से जनपद अम्बेडकर नगर के शिक्षामित्रों में शोक की लहर व्याप्त है। स्वर्गीय अनूप त्रिपाठी का निधन शिक्षामित्र समाज के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है।जो शिक्षामित्र केयर समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य भी थे। 



आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अनूप त्रिपाठी जी के निधन पर शिक्षामित्र केयर समिति अंबेडकर नगर के जिला संयोजक व शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने गहरा दुख प्रकट किया। जिला संयोजक, जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों के प्रति सरकार की क्रूरतापूर्ण नीतियों के वजह से आर्थिक तंगी के कारण हमने अपना एक और संघर्ष शील साथी खो दिया जो शिक्षामित्र समाज के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। 


शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य ने शिक्षामित्र केयर समिति उत्तर प्रदेश से स्वर्गीय अनूप त्रिपाठी के आश्रितों को आर्थिक मदद करने पर शीघ्र विचार करने की मांग किया है। स्वर्गीय अनूप त्रिपाठी के निधन पर जिलाध्यक्ष ,जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य सहित शिक्षामित्र एसोसिएशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति के ब्लॉक संयोजक आनन्द कुमार सिंह, शिक्षामित्र केयर समिति के ब्लॉक संयोजक रूप किशोर विश्वकर्मा, सुदामा देवी, दीपिका त्रिपाठी , रामवेद, प्रदीप कुमार, शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिला महामंत्री मंशाराम मौर्य, शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राम करन प्रजापति, ब्लॉक महामंत्री राम अशीष वर्मा, रमापति वर्मा, सुरेन्द्र कुमार यादव सहित जनपद के शिक्षामित्रों द्वारा गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक-संवेदना ब्यक्त किया है।

शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष के आसामयिक निधन से जनपद के शिक्षामित्रों में शोक की लहर, शिक्षामित्रों ने व्यक्त किया शोक संवेदना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link