Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 17, 2023

कस्तूरबा में डेढ़ दर्जन छात्राएं हैं बीमार, भर्ती

 कस्तूरबा में डेढ़ दर्जन छात्राएं हैं बीमार, भर्ती

छावनी, हिन्दुस्तान संवाद । विक्रमजोत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को डेढ़ दर्जन छात्राएं बीमार मिलीं। बीमारी की सूचना पर अफसरों में खलबली मच गई। बीमार सभी छात्राओं को पीएचसी छावनी भेजा गया है।


शनिवार को पीएचसी जितियापुर में बुखार, जुखाम और दर्द से पीड़ित दो छात्राओं को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को भी कस्तूरबा की 16 छात्राओं को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया था। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आसिफ फारूकी ने बताया कि कस्तूरबा में स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं के बीमार होने पर जांच की। डेढ़ दर्जन छात्राओं का इलाज चल रहा है। छावनी स्थित कस्तूरबा विद्यालय विक्रमजोत की डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्राएं पिछले चार से पांच दिनों से बीमार चल रही हैं। शनिवार को अर्द्ध बेहोशी की हालत में कक्षा सात की छात्रा सुमन, कक्षा छह की छात्रा अंशु को पीएचसी लाया गया।



विद्यालय की जांच करने लखनऊ आई महिला अधिकारी निधि ने बीमार बच्चों की हालत बिगड़ने पर विद्यालय पर आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पीएचसी छावनी भेजवाया। बताया गया शुक्रवार को छात्रा सुमन, लवी, अंशु, वन्दना, सुषमा, रोशनी, संध्या, कुसुम, रीशु, साक्षी, चांदनी, शिवानी, अंजू, कोमल शर्मा, पल्लवी, रोशनी पांडेय की तबीयत खराब हो गई थी। बताया जा रहा कस्तूरबा में लगा आरओ वाटर कई दिनों से खराब है।


जिससे छात्राओं को शुद्ध पेयजल की समस्या है। चर्चा है कि कस्तूरबा की कुछ छात्राएं अज्ञात भय से परेशान हैं। वार्डेन विनीता पांडेय ने बताया कि कुछ छात्राओं को वायरल फीवर हो गया है। सबको दवा दी गई है, सेहत में सुधार है।


महिला अधिकारी ने की जांच


लखनऊ से आई महिला अधिकारी निधि ने शनिवार को कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, रसोई घर, छात्राओं के कक्ष का निररक्षण किया। छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई, भोजन व रहन सहन का फीडबैक लिया।


कस्तूरबा में डेढ़ दर्जन छात्राएं हैं बीमार, भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link