आज दिनांक 2 सितंबर 2023 को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़वा डेरा ब्लॉक मुस्करा ,जनपद हमीरपुर ,में ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल कीड़ा प्रतियोगिता खो-खो का ट्रायल/ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें ब्लॉक के समस्त न्याय पंचायतों से प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया।
सर्वप्रथम छत्रपाल प्रधान प्रतिनिधि ,विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष , वरिष्ठ संकुल शिक्षक आशा त्रिवेदी ,पूरन सिंह, मनमोहन सिंह प्रधानाध्यापक,भावदीप, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक उमेश कुमार व बाबूराम चक्रवर्ती जिला अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन हमीरपुर के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुए प्रधान प्रतिनिधि ने गीता काटकर खो - खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
न्याय पंचायत से आए हुए विभिन्न टीमों के बीच ट्रायल मैच हुए और अंत में फाइनल मुकाबला उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा तथा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़ुवा डेरा के बीच हुआ ,जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा की बालिकाओं की टीम विजय रही और पड़वा डेरा के बालिकाओं की टीम उपविजेता रही, मैच रेफरी की भूमिका में रामनरेश, गुलबदन, लखन लाल खेल शिक्षकों द्वारा किया गया ।इस प्रतियोगिता के आयोजन व व्यवस्था के रूप में मनमोहन सिंह प्रधानाध्यापक, विज्ञान गुप्ता, राम सहोदर, अशोक कुमार, विमला यादव अध्यापकों ने अहम भूमिका निभाई। अंत में विजेता टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय महिला की बालिकाओं एवं उपविजेता टीम कंपोजिट विद्यालय पड़ुवा डेरा की टीम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व सम्मानित शिक्षकों द्वारा बच्चों को मेडल पहनाकर कर सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप कुमार सहायक अध्यापक पड़ुवा डेरा ने किया।




