Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 14, 2023

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में कंप्यूटर पर भी प्रश्न होंगे, परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम जारी

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया है। इसमें पहली बार कंप्यूटर से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।


आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल के मुताबिक दो घंटे की परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे और गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी। पंचायती व्यवस्था को सशक्त करने के उपाय पांच अंक, ग्रामीण विकास और कार्यक्रम पर 20 अंक के सवाल होंगे।



18 तक लेंगे आपत्तियां


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा की जारी उत्तरकुंजी पर अब 18 सितंबर तक आपत्तियां लेने का फैसला किया है। इसकी बुधवार को अंतिम तिथि थी।


लेखपाल भर्ती से 22 बाहर


लेखपाल के 8085 पदों को भरने के लिए प्रमाण पत्र मिलाने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अनुचित साधनों के आरोप में 22 को डिबार करते हुए 27433 को मौका दिया गया है।

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में कंप्यूटर पर भी प्रश्न होंगे, परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link