Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 6, 2023

समायोजन-वेतनवृद्धि के लिए शिक्षामित्र 18 को लखनऊ में करेंगे रैली


लखनऊ। शिक्षामित्रों के समायोजन, वेतनवृद्धि आदि मांगों को लेकर शिक्षामित्र, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले 18 अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डेन में रैली करेंगे। रैली के माध्यम से वह शिक्षामित्रों की नियमावली में संशोधन कर समायोजन, समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 62 वर्ष की सेवा, सम्मानजनक वेतनमान, मृत शिक्षामित्रों के परिवार को आर्थिक सहायता देने, आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग करेंगे।



संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि इसी के साथ शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी, महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास तैनाती, टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक बनाने का मुद्दा उठाएंगे। प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि संगठन इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी पहुंचाएगा। बात


रैली के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों को मंडल स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि प्रदेश के लगभग 1.40 लाख शिक्षामित्र आज भी अल्प मानदेय पर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं ।

समायोजन-वेतनवृद्धि के लिए शिक्षामित्र 18 को लखनऊ में करेंगे रैली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link