Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 6, 2023

शिष्या को घुमाने के लिए बना रहा दबाव

 लखनऊ। बंथरा इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा को एक शिक्षक फोन कर परेशान कर रहा था। छात्रा को घुमाने के लिए दबाव डाल रहा था। परेशान छात्रा के परिजनों ने प्रधानाध्यापक व पुलिस से शिकायत की। प्रधानाध्यापक ने आरोपी शिक्षक के निलंबन के लिए डीआईओ को पत्र भेजा है।



प्रधानाध्यापक ने शिक्षक को नोटिस जारी कर नौ अक्टूबर तक जवाब मांगा है। बंथरा पुलिस भी विद्यालय पहुंची और प्रधानाचार्य से जानकारी ली। छात्रा का आरोप है कि बुधवार को शिकायत स्कूल में की। गुरुवार को छात्रा पिता के साथ स्कूल जाकर लिखित शिकायत प्रधानाध्यापक से की।

शिष्या को घुमाने के लिए बना रहा दबाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link