Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 21, 2023

सहायक उपनिरीक्षक लिपिक के 76 पद समूह घ के कर्मियों से भरे जाएंगे


पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नवंबर में कराएगा टाइपिंग परीक्षा


लखनऊ। प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक लिपिक के 76 पदों को समूह घ के कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा से भरा जाएगा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड चयन वर्ष 2021 की 37 और चयन वर्ष 2022 की 39 रिक्तियों के सापेक्ष पदों को भरने के लिए अंग्रेजी-हिंदी की टाइपिंग परीक्षा कराएगा। यह परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में होगी।



टाइपिंग के लिए परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी को स्वयं का की-बोर्ड लाने की अनुमति नहीं होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 100 अंक की लिखित परीक्षा देनी होगी। इसे उत्तीर्ण करने के लिए 35 फीसदी अंक जरूरी होगा।

सहायक उपनिरीक्षक लिपिक के 76 पद समूह घ के कर्मियों से भरे जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link