Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 7, 2023

निकायों में तकनीकी के साथ सभी रिक्त पदों पर जल्द भर्ती

 लखनऊ, विशेष संवाददाता। शहरी निकायों में खाली तकनीकी और अन्य जरूरी पदों पर जल्द ही भर्तियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए निकायों से उनके यहां खाली पदों का ब्यौरा मांगा गया है।



स्थानीय निकाय निदेशक डा. नितिन बंसल ने निकायों को भेजे निर्देश में कहा है कि उनके यहां केंद्रीयत और अकेंद्रीयत सेवा के कितने पद स्वीकृत हैं। इनमें से मौजूदा समय कितने पद खाली और कितने भरे हुए हैं। खासकर इसमें से तकनीकी संवर्ग के कितने पद हैं। इन पदों का ब्यौरा एक सप्ताह में उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके। मौजूदा समय केंद्रीय योजनाओं से शहरों में विकास के कई काम कराए जा रहे हैं। कर्मियों के अभाव में तय समय पर काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। खासकर तकनीकी संवर्ग के पदों पर अधिकारियों और कर्मियों के न होने की वजह से परेशानियां आ रही हैं। निकायों से सूचना मिलने के तुरंत बाद इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

निकायों में तकनीकी के साथ सभी रिक्त पदों पर जल्द भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link