Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 14, 2023

सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेंगे: योगी

 सीएम योगी ने शुक्रवार को चयनित 219 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

लखनऊ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति न हो जाए तब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों से ही सेवाएं ली जाएं। उन्हें एक तय मानदेय दिया जाए।



उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में माध्यमिक शिक्षा के कॉलेज नकल के अड्डे बन गए थे, जिनमें ठेके पर नकल कराई जाती थी। पिछले छह वर्षों में इसमें सुधार हुआ है। बीते वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा संपन्न हुई हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देश में एक नजीर बनी है। परिषद ने 15 दिन के अंदर 56 लाख विद्यार्थियों की नकल विहीन परीक्षा कराई और 15 दिन के अंदर ही परिणाम भी दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को लोकभवन में मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षण संस्थान की रीढ़ हैं। अगर प्रधानाचार्य अनुशासित रहकर कॉलेज में नवाचारों को बढ़ावा देते हैं तो उसके सार्थक परिणाम आते हैं।

सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेंगे: योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link