Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 30, 2023

यूपी सरकार की कैबिनेट की बैठक कल, मिल सकती है कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

 लखनऊ,। आगामी मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में हाल ही में शुरु हुए नये पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। किसानों को बड़ी राहत देते हुए इस बार 25 रुपये प्रति कुंतल गन्ने का मूल्य बढ़ाया जा सकता है।



मुख्यमंत्री ने 31 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें गन्ना एवं चीनी उद्योग, औद्योगिक विकास विभाग, आवास विभाग व नगर विकास विभाग समेत कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बताते चलें कि बीती 24 सितम्बर को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नेताओं ने लखनऊ में महापंचायत करने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया था इस बार पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना मूल्य तय कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया था। इस बार आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों को प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी का तोहफा दे सकती है।


यह भी पता चला है कि इस कैबिनेट बैठक में नयी शीरा नीति आ सकती है। इस नीति के तहत प्रदेश में देसी शराब बनाने वाली डिस्टलरियों को दिये जाने वाले सस्ते आरक्षित शीरे का कोटा बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। विधानमंडल सत्र का शीतकालीन सत्र भी अगले महीने बुलाए जाने की तैयारी है। इससे संबंधित संसदीय कार्य विभाग का प्रस्ताव भी पास कराया जाएगा। कैबिनेट में औद्योगिक विकास विभाग की नई प्रत्यक्ष विदेश नीति 2023 के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। इसमें बड़े निवेशकों को उनके प्रोजेक्ट के लिये सस्ती जमीन देने समेत कई सहूलियतों का प्रावधान किया गया

 है।

यूपी सरकार की कैबिनेट की बैठक कल, मिल सकती है कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link