Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 18, 2023

सड़क दुर्घटना में परिषदीय शिक्षिका की मौत, BEO पर लगा यह आरोप

 सैदपुर। थानाक्षेत्र के जैनपुर में सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं उनके पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर निवासिनी 35 वर्षीय शीला यादव पत्नी वीरेंद्र यादव लोहजरा प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के - पद पर तैनात थी। 2015 में आई 72000 भर्ती में वो चयनित हुई थीं। शुक्रवार को सैदपुर बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए आ रही थीं। उनके पति वीरेंद्र स्कूटी से उन्हें छोड़ने आ रहे थे। इस बीच जैनपुर में अचानक सड़क पर सामने एक नील गाय निकलकर आ गया और गाड़ी से वो टकरा गया। घटना में शीला व उनके पति छिटककर गिर पड़े।

जिसमें शीला के सिर में गम्भीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वीरेंद्र को कई जगह चोटें आई। फौरन दोनों को सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां शीला को का मृत घोषित कर वीरेंद्र व का इलाज किया गया। मृतका 2 पुत्र छोड़ गई है। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल.....



सड़क दुर्घटना में परिषदीय शिक्षिका की मौत, BEO पर लगा यह आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link