Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 12, 2023

पांच साल गरीबों को मुफ्त राशन, पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी

 नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के चुनावी महासमर में दावों के साथ अब वादों की भी जंग शुरू हो गई है। भाजपा ने शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसमें पांच सालों तक गरीबों को मुफ्त राशन सहित महिलाओं, किसानों, युवाओं और विद्यार्थियों के साथ ही अन्य वर्गों को ध्यान में रखकर कई वादे किए गए हैं।



संकल्प पत्र का नाम मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा, मध्यप्रदेश का संकल्प पत्र 2023 दिया गया है। संकल्प पत्र में कहा गया है कि सशक्त किसान, सशक्त मध्यप्रदेश भाजपा का संकल्प है।


भारतीय जनता पार्टी ने दिवाली के ठीक पहले संकल्प पत्र जारी कर कांग्रेस से आगे बढ़ने की कोशिश की है। पार्टी का जोर महिलाओं पर ज्यादा है। किसानों की सम्मान राशि भी बढ़ी है। भाजपा ने कांग्रेस की तरह कर्ज माफी और मुफ्त बिजली के वादे तो नहीं किए हैं, लेकिन किसानों की सम्मान निधि (राज्य सरकार का हिस्सा) को दो गुना करने, लाडली बहना को अब पक्का मकान देना और हर परिवार रोजगार जैसे वादे किए हैं।


पांच साल गरीबों को मुफ्त राशन, पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link