Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 12, 2023

बेसिक के आधे विद्यालय घोषित किए जाएंगे निपुण

 लखनऊ। कक्षा एक से तीन के बच्चों के सतत मूल्यांकन के बाद अब प्रदेश में बेसिक के आधे विद्यालय निपुण घोषित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशालय इसी महीने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की ओर से चयनित 10-10 विद्यालयों व यहां के विद्यार्थियों का आंकलन कराएगा। इसके परिणाम के बाद विद्यालयों को निपुण घोषित किया जाएगा। साथ ही दिसंबर में निपुण सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र की योजना के तहत कक्षा एक से तीन के बच्चों को शब्द जोड़कर पढ़ाई करने, अंकों की जानकारी, जोड़-घटाना आदि से संबंधित जानकारी कराने की कवायद कर रहा है। इसी के तहत अब हर एआरपी की ओर से चयनित 10-10 विद्यालयों को दिसंबर तक निपुण लक्ष्य पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है।



बेसिक के आधे विद्यालय घोषित किए जाएंगे निपुण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link