Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 7, 2023

शिक्षक सेवा शर्तें बहाल न हुई तो आंदोलन की धमकी

 लखनऊ। माध्यमिक शिक्षकों ने सोमवार को सेवा सुरक्षा की बहाली, पुरानी पेंशन और शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (संयुक्त मोर्चा) की जिला यूनिट ने सीएम को सम्बोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया। मांगों का निस्तारण न होने पर शिक्षकों ने 11 दिसम्बर को पार्क रोड स्थित शिक्षा निदेशक के कैम्प कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। 



संयुक्त मोर्चा के प्रदेशीय अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने नेतृत्व में सोमवार दोपहर कलेस्ट्रेट में जुटे शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने सेवा सुरक्षा की बहाली के लिए सभी शिक्षकों से एकजुट होने आवाहन किया। श्री वर्मा ने बताया कि शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगें हैं। यहां जिला संयोजक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा अम्बिका प्रसाद , सह संयोजक सत्य प्रकाश शास्त्रत्त्ी, राजेश, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला मंत्री केडी यादव, कोषाध्यक्ष मनोज उपाध्यक्ष, किरन सिंह, संगीता, विनीता त्रिपाठी, रजनीश अवस्थी आदि रहे।

शिक्षक सेवा शर्तें बहाल न हुई तो आंदोलन की धमकी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link