Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 13, 2023

छुट्टियाँ खत्म होते ही बेसिक शिक्षकों को पदोन्नति का मिलेगा तोहफा

 फर्रुखाबाद, दीपावली छुट्टियाँ खत्म होते ही शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से जो दिशा निर्देश आए हैं उसके आधार पर 22 नवंबर तक पदोन्नति, पदस्थापना, एनआईसी की ओर से विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षक, शिक्षिकाओं की सूची पोर्टल पर प्रत्येक दशा में 19 नवंबर तक अपलोड कर दी जाएगी। पदोन्नति,पदस्थापना की कार्रवाई बाधित होने की दशा में बीएसए और पटल सहायक का उत्तरदायित्व निर्धारित कर देने से अब शिक्षकों को कुछ अच्छे आसार लग रहे हैं।



 बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है। दर्जनों विद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों से स्कूल का संचालन कराया जा रहा है। कई जूनियर विद्यालय भी पदोन्नति न होने से शिक्षकों से रिक्त है। शिक्षक संगठनों की ओर से लंबे समय से पदोन्नति की मांग की जा रही है। इस दिशा में कई बार खाका तैयार होने के बाद भी पदोन्नति की कार्रवाई लटक जाती है। 


अब जबकि शासन की ओर से सीमा रेखा तय कर दी गई है तो ऐसे में इस बार शिक्षकों के पदोन्नति होने के आसार हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने बताया कि परिषद की ओर से दिये गए आदेशों से शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

छुट्टियाँ खत्म होते ही बेसिक शिक्षकों को पदोन्नति का मिलेगा तोहफा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link