Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 13, 2023

STF खंगाल रही छह बेसिक के शिक्षकों की कुंडली, बढ़ी धड़कन

 महराजगंज

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों पर तैनात छह शिक्षकों की कुंडली एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है। इन शिक्षकों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों के फर्जी होने की सूचना मिली थी। जांच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, जिससे हड़कंप मच गया है। जिले में अब तक 49 शिक्षक फर्जी होने के आरोप में बर्खास्त हो चुके हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों पर सहायक अध्यापक के तौर पर शिक्षकों की विभिन्न चरणों में तैनाती हुई है। लेकिन इनमें से कई ऐसे लोग हैं, जो फर्जी अंकपत्र, प्रमाण पत्र व प्रशिक्षण पत्र के आधार पर या कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। कुछ माह पहले एसटीएफ को शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ ने संदेहास्पद छह शिक्षकों का दस्तावेज बीएसए से तलब किया था। इसके क्रम में बीएसए ने इन शिक्षकों से संबंधित सभी अभिलेख एसटीएफ को भेज दिया है।



इन शिक्षकों के अभिलेखों की हो रही जांच


एसटीएम जिन शिक्षकों की जांच कर रही है, उनमें सिसवा ब्लाक, पनियरा ब्लाक, लक्ष्मीपुर ब्लाक और परतावल ब्लाक के शिक्षक शामिल हैं।


एसटीएफ को परिषदीय विद्यालय के छह शिक्षकों के दस्तावेजों को भेज दिया गया है। एसटीएम अपने स्तर इन शिक्षकों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच व सत्यापन कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।


श्रवण

 कुमार गुप्ता, बीएसए


STF खंगाल रही छह बेसिक के शिक्षकों की कुंडली, बढ़ी धड़कन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link