Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 12, 2023

शिक्षा निदेशालय में 85 कर्मचारी गैरहाजिर, उपस्थिति रजिस्टर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं

 प्रयागराज। हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई के सिलसिले में सोमवार को पहुंचे माध्यमिक व बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव सुबह करीब 10:20 बजे शिक्षा निदेशालय पहुंच गए। उस समय तक निदेशालय के कुल 386 कर्मचारियों में से 85 अपनी सीट पर नहीं पहुंचे थे। नाराजगी जताते हुए निदेशक ने कई सेक्शन का दौरा किया।



उपस्थिति रजिस्टर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं थे। निदेशक ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल, राजेन्द्र प्रताप, दिनेश सिंह, सीएल चौरसिया, रामचेत आदि अधिकारी मौजूद थे।

शिक्षा निदेशालय में 85 कर्मचारी गैरहाजिर, उपस्थिति रजिस्टर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link