Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 16, 2023

लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण में स्कूलों में परखा निपुण भारत लक्ष्य

 लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण में स्कूलों में परखा निपुण भारत लक्ष्य


अलीगंज (एटा), ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र में चार विद्यालयों का लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का भी चेक किया।


निपुण भारत सेल राज्य परियोजना लखनऊ टीम लीडर उत्सव थपलियाल ने शुक्रवार को ब्लॉक सकीट के कंपोजिट विद्यालय बाबली, सकीट प्रथम दोदलपुर, अलीगंज में प्राथमिक विद्यालय हत्सारी, प्राथमिक विद्यालय सखीपुर, बीआरसी अलीगंज का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों से उनका परिचय प्राप्त करते हुए जानकारी ली। विद्यालय निरीक्षण में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की संख्या, उपस्थिति में भी वृद्धि हुई है। पढ़ाई का बेहतर तरीका देखने के लिए मिला। 



सरकार का लक्ष्य है निपुण मिशन के माध्यम से कक्षा 3 से 6 में पढ़ने वाले बच्चों को साल 2026-27 तक सभी बच्चे पढ़ना, लिखना और अंग्रेजी सीख जाए, जिससे उनका सही समय पर सही विकास हो सके। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। निपुण भारत मिशन को स्कूली शिक्षा कार्यक्रम समग्र शिक्षा से जोड़ा जाएगा। मिशन के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों में शिक्षा की नींव को मजबूत बनाया जा सके।


निपुण भारत लक्ष्य के करीब है एटा के बच्चे उत्सव


अलीगंज, निपुण भारत सेल राज्य परियोजना लखनऊ टीम लीडर उत्सव थपलियाल नें बताया कि निपुण भारत लक्ष्य के तहत एटा के बच्चे लक्ष्य के काफी करीब है। काफी बच्चों ने लक्ष्य हासिल कर भी लिया है। शिक्षक भी कड़ी मेहनत के कार्य कर रहे हैं।

लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण में स्कूलों में परखा निपुण भारत लक्ष्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link