Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 16, 2023

प्राथमिक स्कूल के बच्चों को तीन घंटे शौचालय में बंद रखा

 हरदोई, । अतरौली थाना क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल अतरौली के तीन बच्चों को केयरटेकर के पति ने सामुदायिक शौचालय में बंद कर ताला लगा दिया और चलता बना। तीन घंटे तक बच्चे रोते और चिल्लाते रहे। चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने केयरटेकर को ढूंढ़ा और ताला खुलवाकर तीनों बच्चों को बाहर निकलवाया। घटना का वीडियो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।




प्राइमरी स्कूल के पास में सामुदायिक शौचालय बना है। इसमें गोविंद की पत्नी केयर टेकर है। शुक्रवार सुबह आठ बजे अतरौली प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अंश, सौरभ और सैफ स्कूल खुलने से पहले शौच के लिए शौचालय पहुंचे तो केयर टेकर के पति गोविंद ने तीनों बच्चों को शौचालय में बंद करके ताला लगा दिया और कहीं चला गया।

प्राथमिक स्कूल के बच्चों को तीन घंटे शौचालय में बंद रखा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link