संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में मंगलवार को 30 में से केवल पांच बच्चे उपस्थित मिले। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में 30 में पांच बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक ने प्रेरणा एप पर भी अवकाश की कोई सूचना अपडेट नहीं की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने मिड डे मील पंजीका उपस्थिति को देखने के साथ ही स्कूल में उपस्थित छात्रों से भोजन के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने डीएम को बताया कि स्कूल में दाल चावल का वितरण कराया गया है।
.jpg)
