Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, January 30, 2024

आज बदलेगा मौसम, कल से बादल-बौछार के आसार

 लखनऊ। आखिरकार एक माह से ज्यादा खिंच गई कड़ाके की सर्दी से सोमवार को कुछ राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आने के बाद पछुआ हवा का सिलसिला टूटा। हवा का रुख बदलने से धूप की गर्माहट भी पूरी तरह धरती तक पहुंची।


अमौसी मौसम केन्द्र के अनुसार 31 जनवरी से बारिश के आसार हैं। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की संभावना है। वैसे विक्षोभ से सर्दी में राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार उत्तर पश्चिम से आ रही हवा का रुख बदल गया है। अब पुरवा चल रही है। इससे कोहरा आंशिक रहा। पर दो दिन सुबह शाम हल्का कोहरा रह सकता है। हवा का रुख बदलने से तापमान बढ़ेगा। विक्षोभ 31 जनवरी से चार फरवरी तक प्रभावी रहेगा। सोमवार को दिन में अच्छी धूप निकलने से अधिकतम पारा 22.9 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह हल्के से सामान्य कोहरा रह सकता है। दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम 21 और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है।

आज बदलेगा मौसम, कल से बादल-बौछार के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link