Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, January 1, 2024

मौसम अलर्ट : यूपी में गलन बढ़ी घना होगा कोहरा

 बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश गलन भरी सर्दी की चपेट में है। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा। सुबह के समय कोहरा और घना होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तीन से पांच जनवरी तक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।



लखनऊ मौसम विभाग को रविवार शाम तक जिन 45 स्थानों की रिपोर्ट मिली उसके मुताबिक करीब 20 स्थानों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। रविवार को सबसे ठण्डा गाजियाबाद रहा। वहां दिन का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुलंदशहर भी खासा ठण्डा रहा।

इन जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा पर सर्दी बढ़ेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बरसात के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय अत्यधिक घने कोहरे का दौर भी जारी रहेगा। बहराइच, सीतापुर,बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, एवं आसपास के इलाकों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। निकायों को अलाव जलाने और रैन बसेरों के बेहतर इंतजार के निर्देश हैं।उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने निराश्रित बुजुर्गों को बचाने के उद्देश्य से उन्हें वृद्धाश्रमों में आश्रय देने के लिए पहल शुरू की है। ‘एल्डर लाइन’ 14567 पर या 112 पर कॉल करके सूचित कर सकते हैं।


देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट में

नई दिल्ली, एजेंसी। साल के अंतिम दिन देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट में रहे। सबसे ज्यादा ठंड का सबसे बुरा हाल राजस्थान में रहा। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर ठंडी हवा चलने ठिठुरन महसूस की गई। वहीं कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।ं पंजाब, झारखंड, बिहार भी भीषण ठंड की चपेट में हैं।

मौसम अलर्ट : यूपी में गलन बढ़ी घना होगा कोहरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link