Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 28, 2024

प्रदेश में फरवरी के पहले सप्ताह में बरसात और बिगड़ सकता है मौसम, शीतलहर जारी

 लखनऊ। प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। घना कोहरा छाया हुआ है और कई इलाकों में अत्यधिक ठंड बनी हुई है। सबसे ठंडी रात अयोध्या में रिकार्ड हुई है। यहां पर न्यूनतम पारा उडिग्री सेल्सिय रहा। जबकि कानपुर में 4 डिग्री, मुरादाबाद और मैनपुरी में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।



लखनऊ में भी पारा लुढ़का और शुक्रवार के 7.4 की तुलना में शनिवार को 5.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ठंड से राहत नहीं है, गलन भी बरकरार रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश के आसार बन रहे हैं। मुरादाबाद, बस्ती, कानपुर और अयोध्या शीत लहर की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। इसी कारण सर्दियों की तल्खी बरकरार है। हालांकि रेड अलर्ट खत्म हो गया है, फिर भी कई इलाकों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।



 ठंड क्रमिक रूप से सुधार होगा। तीन-चार दिनों तक सुधार के हालात रहेंगे, लेकिन बरसात के बाद फिर ठंड कुछ परेशान कर सकती है।


दिन के चढ़ते पारे से मिल रही राहत : आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, दिन का पारा ज्यादातर इलाकों में बढ़ा है। धूप खिलने के कारण कुछ राहत मिली है। झांसी में 26 डिग्री, आगरा में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री, वाराणसी में 24.4 डिग्री, प्रयागराज में 23.6, कई इलाकों में 19 से 22 डिग्री के बीच रहा।

प्रदेश में फरवरी के पहले सप्ताह में बरसात और बिगड़ सकता है मौसम, शीतलहर जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link