Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 21, 2024

यूपी के कई जिलों में ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी

 लखनऊ। प्रदेश में लोग इस वक्त गलन भरी ठंड से ठिठुर रहे हैं। शनिवार को चुर्क और बलिया शीतलहर की चपेट में रहे। चुर्क में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, बलिया में पारा 5 डिग्री रहा। कानपुर और लखीमपुर खीरी में दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ और इन दोनों इलाकों में ये प्रदेश में सबसे ठंडे दिन रिकार्ड किए गए।


लखनऊ भी गलन भरी ठंड में कांपा, यहां भी दिन का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने गलन भरी ठंड को लेकर लखनऊ और अयोध्या समेत प्रदेश के कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इस वक्त जेट स्ट्रीम सक्रिय है, इससे ठंडक के तेवर बरकरार है। अगले 48 घंटे में दिन का पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों


के मुताबिक अयोध्या में मध्यम कोहरा रहेगा। दृश्यता अगले दो दिन 400 से 800 मीटर तक हो सकती है। लखनऊ, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायरबरेली, कासगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में अत्यधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि तमाम जिलों के लिए आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के कई जिलों में ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link