Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, February 5, 2024

मौसम ने फिर बदली करवट, बारिश से बढ़ी गलन

 प्रयागराज, मौसम ने एक बार फिर रंग बदला है। रविवार सुबह खिली धूप के बाद दोपहर में अचानक छाये बादल शाम करीब पौने पांच बजे बरस पड़े। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई तो वहीं रात में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई। यमुनापार के कई क्षेत्रों में गरज-बरस के साथ ओले भी गिरे। रात में हुई बारिश से एक बार फिर गलन बढ़ गई।



मौसम विभाग के वैज्ञानिक आकाश मिश्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव आया है। अगले दो दिन लगातार आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। कोहरा अधिक बढ़ जाएगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री था। न्यूनतम तापमान शनिवार की अपेक्षा 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। ठंड के बीच बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना है। बारिश के कारण माघ मेला में कल्पवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अन्नपूर्णा मार्ग के कल्पवासी सुधाकर गुप्ता ने बताया कि बारिश से शिविर का तिरपाल और पुआल भीग गया। ठंड में बारिश से गेहूं, की फसल को फायदा होगा। यदि ज्यादा बारिश होगी तो सरसों और दहलनी फसल को नुकसान होगा।

मौसम ने फिर बदली करवट, बारिश से बढ़ी गलन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link