Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, February 17, 2024

पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 बहराइच। पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।



उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को जिले के कर्मचारी कलेक्ट्रेट के पास स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लता वाल्मीकि की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने एक सभा की। इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने, कर्मचारियों को पेंशन योजना का लाभ देने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमिति करने, सरकारी विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती करने और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लागाने की मांग की।

महासंघ के अन्य पदाधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के गठन के साथ कोविड के दौरान कर्मचारियों के रोके गए मंहगाई भत्ते को बहाल करने की मांग उठाई। कहा कि इन मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पदाधिकारियों ने सरकार से मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। धरने के बाद पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर कनौजिया के साथ विभिन्न विभागों के आद्या शंकर सिंह, सोमनाथ शर्मा, प्रदीप कर्मचारी मौजूद थे।

पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link