Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 6, 2024

प्रदेश में आज से मौसम साफ रहने का अनुमान

 लखनऊ। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ समेत प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बूंदाबादी व बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार से प्रदेश में रुक रुक कर होने वाली बारिश का दौर थमने के आसार हैं। पिछले पांच दिनों में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिम यूपी में सहारनपुर में (31.3 मिमी) दर्ज की गई, वहीं सुल्तानपुर में सबसे अधिक (31.3 मिमी) बारिश दर्ज हुई।



मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने आसार है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ, मऊ, बलिया, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान गिरावट आने की संभावना है।

प्रदेश में आज से मौसम साफ रहने का अनुमान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link