Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 6, 2024

मौसम अपडेट : आज से पछुआ बढ़ाएगी गलन,घना कोहरा रहेगा

 पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सोमवार की शाम तक कमजोर पड़ गया। वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में 290 की रफ्तार से पछुआ चलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार इससे तापमान में गिरावट आएगी। दिन में तो धूप निकलेगी लेकिन रात से सुबह तक तापमान में औसत तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।



बारिश थमने के साथ ही पुरवा का जोर भी कम पड़ गया। हवा फिर से उत्तर पश्चिमी दिशा से बहने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में खूब बर्फबारी हुई है। अब इन इलाकों से हो कर आने वाली बर्फीली हवा अपना असर दिखाएगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही मंगलवार से बारिश का सिलसिला थम जाएगा। वहीं, सोमवार को सुबह तक बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की शाम 8:30 बजे से सोमवार की सुबह 8:30 बजे तक कुल 11 मिलीमीटर वर्षा हुई।


सोमवार को सुबह से शाम तक गलन बनी रही। दिन का तापमान 5.2 डिग्री नीचे लुढ़का। यह 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह हल्के से मध्यम कोहरा होने का पूर्वानुमान है। दिन में आसमान खुल जाएगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता

 है।

मौसम अपडेट : आज से पछुआ बढ़ाएगी गलन,घना कोहरा रहेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link