Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, February 12, 2024

माध्यमिक स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

 लखनऊ। प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को मानसिक के साथ-साथ अब शारीरिक रूप से भी मजबूत किया जाएगा। वह छेड़खानी या किसी विपरीत परिस्थिति में मुंहतोड़ जवाब देंगी। इसके लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। विद्यालयों में इसके लिए तीन महीने का समय निर्धारित किया गया है। शासन की ओर से बेटियों को सशक्त बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें माध्यमिक विद्यालयों की बालिकाओं को तीन महीने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। 22 जिलों में पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के 53 जिलों के सभी विद्यालयों में इसका प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा।




माध्यमिक स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link