Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, February 3, 2024

UP Weather : आज पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी बारिश ! इस दिन से सर्दी से मिलेगी राहत, जानें सब

 UP Weather Update: लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ


वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश, तो पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है. जबकि 4 फरवरी से मौसम साफ रहेगा. साफ है कि यूपी के लोगों को कल से कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने वाली है।



उत्तर प्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर पूरे जनवरी महीने में शीत लहर और घने कोहरे की वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा था. आलम यह था कि तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. कड़ाके की ठंड की वजह से यूपी के लोग कांप रहे थे और धूप के दर्शन मुश्किल हो चले थे, लेकिन अब 4 फरवरी से लोगों को सर्दी से राहत मिलने जा रही है. हालांकि आज उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 


लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है, तो पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है. दरअसल आज लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा 4 फरवरी से उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।


आज आपके जिले का तापमान 


लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।


फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


बरेली से लेकर आगरा तक ऐसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग के मुताबिक, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद,


मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर


समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस, तो


जबकि अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रह


सकता है जबकि आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़,


सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में


अधिकतम तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने


का पूर्वानुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 11से 12 डिग्री


सेल्सियस के बीच रह सकता है।

UP Weather : आज पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी बारिश ! इस दिन से सर्दी से मिलेगी राहत, जानें सब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link