Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 31, 2024

जन्मदिन का केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत

 पटियाला। पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन के मौकै पर ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ केक खाने से 10 वर्षीय लड़की मानवी की मौत हो गई। इस मामले में कान्हा बेकरी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मानवी अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपने परिवार के साथ केक काटती और जश्न मनाती नजर आ रही है। 


लड़की के दादा ने कहा कि 24 मार्च को शाम 7 बजे उसका जन्मदिन मनाया। उस रात 10 बजे तक पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दोनों छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। सौभाग्य से सबसे छोटी बेटी प्रेमन उल्टी करने के बाद बच गई। मानवी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए। लेकिन बचाया नहीं जा सका। परिवार के अनुसार, 'केक कान्हा' बेकरी से ऑर्डर किया गया था.



जन्मदिन का केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link