Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 31, 2024

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम एक माह में

 शिक्षक आंदोलन और बहिष्कार के बावजूद यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की 2.85 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड 12 दिन में पूरा कर लिया। इसी के साथ पूरी मशीनरी 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का परिणाम तैयार करने में जुट गई है।


उम्मीद की जा रही है कि एक महीने के अंदर अप्रैल अंत तक 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार 259 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होने के बाद परीक्षार्थियों के प्राप्तांक फीडिंग का काम तेज कर दिया गया है। रोल नंबर के अनुसार प्राप्तांक अंकपत्र पर चढ़ाने के बाद उनकी क्रास चेकिंग की जाएगी।



जिन परीक्षार्थियों के अंक नहीं चढ़े होंगे उनके संबंधित जिले से रिपोर्ट लेकर नंबर चढ़ाया जाएगा। उसके बाद अंतिम रूप से सभी परीक्षार्थियों के परिणाम की जांच की जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम एक माह में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link