Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 9, 2024

प्रदेश में 13-14 मार्च को बारिश के आसार

 लखनऊ। प्रदेश में सर्दियों की विदाई और गर्मियों की दस्तक का वक्त शुरू हो चुका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नौ और दस मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने और तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि 11 व 12 मार्च को हवा की रफ्तार धीमी होगी और 13 व 14 मार्च को बारिश व गरज-चमक के आसार हैं।


वहीं, मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन का कहना है कि 23 मार्च के आसपास एक बार फिर मौसम बदलेगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, ओलावृष्टि व आंधी के आसार हैं। इसके बाद जाड़े की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी। वर्तमान में तेज रफ्तार हवाएं चलने से रात व दिन का पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 9.2 से 15.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।



प्रदेश में लगाए जाएंगे चार डॉप्लर रडार


लखनऊ। प्रदेश में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान व गति को मापने के लिए डॉप्लर रडार लगाए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र और राहत विभाग के आयुक्त जीएस नवीन कुमार के बीच करार हुआ। महापात्रा ने बताया कि डॉप्लर रडार मौसम के पूर्वानुमान के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रदेश में 13-14 मार्च को बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link