Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 9, 2024

Good News: बैंक कर्मियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ा,7-50 हजार रुपये तक बढ़ेगी सैलरी, हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक; छुट्टियों में कई बदलाव

 लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बैंककर्मियों व अधिकारियों को 17 फीसदी वेतन वृद्धि का तोहफा मिला है। इस संबंध में शुक्रवार को इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) व ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने समझौते पर दस्तखत कर दिए। वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इनका लाभ एक नवंबर, 2022 से मिलेगा।


हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग को भी आईबीए ने स्वीकार कर लिया है। प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा, जिसपर छह माह के अंदर फैसला लिया जाएगा। 17 फीसदी वेतन वृद्धि से देश भर के बैंककर्मियों को 12949 करोड़ ज्यादा मिलेंगे। इस फैसले से बैंककर्मियों की बेसिक सैलरी डेढ़ गुनी हो गई है। बैंकिंग संगठन की लंबे समय से अवकाश व वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर आईबीए के साथ वार्ता चल रही थी, लेकिन अंतिम सहमति शुक्रवार को बनी।


वी बैंकर्स के राष्ट्रीय सचिव आशीष मिश्र ने बताया कि बैंकिंग संगठन की लंबे समय से अवकाश व वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर आईबीए के साथ वार्ता चल रही थी लेकिन अंतिम सहमति शुक्रवार को बनी। इन्हें स्वीकार कर आईबीए ने समझौता पत्र पर दस्तखत कर दिए।



7-50 हजार तक अधिक वेतन


मोटे तौर पर एक क्लर्क का वेतन 7 हजार से 30 हजार रुपये तक बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में यह वृद्धि 13 हजार से 50 हजार रुपये तक की होगी। इसका फायदा देश भर के करीब 11 लाख और यूपी के एक लाख कर्मियों को होगा।


रोज 40 मिनट ज्यादा काम, तब एक दिन अतिरिक्त आराम


आईबीए ने सभी शनिवार को अवकाश का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इसके एवज में बैंकिंग कामकाज सुबह 10 से शाम 5 बजे की जगह सुबह 9.50 से शाम 5.30 बजे करने का प्रस्ताव है। अभी महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है।


सैलरी में बंपर इजाफा


समझौते के बाद बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ गया है। उन्हें कुल 12949 करोड़ रुपये वेतन के रूप में ज्यादा मिलेंगे। बेसिक सेलरी डेढ़ गुना हो गई है। मोटे तौर पर एक क्लर्क का वेतन 7 हजार से 30 हजार रुपये तक बढ़ेगा, जबकि अधिकारी को 13 हजार से 50 हजार रुपये तक का इंक्रीमेंट मिलेगा। इसका फायदा देश भर के करीब 11 लाख और उत्तर प्रदेश के एक लाख अधिकारियों व कर्मचारियों को होगा।


छुट्टियों में भी तमाम बदलाव


आधे दिन की कैजुअल छुट्टी मिलेगी।


महिलाओं को महीने में एक दिन चिकित्सा अवकाश बिना प्रमाणपत्र के


स्पेशल चाइल्ड वाले दंपती को 30 दिन की स्पेशल छुट्टी। मेडिकल सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं।


58 साल के ऊपर के वरिष्ठ स्टाफ को पत्नी की बीमारी पर पत्नी के मेडिकल सर्टिफिकेट पर अवकाश


छुट्टी का नगदीकरण 240 दिन से बढ़ाकर 255 दिन कर दिया गया।


विज्ञापन


आईबीए के साथ समझौते पर दस्तखत हो गए। इसी के साथ क्लर्क स्टाफ की सेलरी में 7 से 30 हजार रुपये और अधिकारियों की सेलरी में 13 से 50 हजार रुपये तक वृद्धि होगी। हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग का प्रस्ताव आईबीए ने पास कर दिया है। इसे सरकार को भेजा जाएगा। -रजनीश गुप्ता, संयुक्त सचिव, आल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन


इतने बैंकों के कर्मचारियों को फायदा


स्टेट बैंक आफ इंडिया


बैंक आफ बड़ौदा


बैंक आफ इंडिया


बैंक आफ महाराष्ट्र


केनरा बैंक


सेंट्रल बैंक


इंडियन बैंक


इंडियन ओवरसीज बैंक


पंजाब एंड सिंध बैंक


पंजाब नेशनल बैंक


यूको बैंक


यूनियन बैंक


फेडरल बैंक


कर्नाटक बैंक


जम्मू एंड कश्मीर बैंक


साउथ इंडियन बैंक


करुर वैश्य बैंक


आरबीएल बैंक


नैनीताल बैंक


कोटक महिन्द्रा


धनलक्ष्मी बैंक


आईडीबीआई बैंक

Good News: बैंक कर्मियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ा,7-50 हजार रुपये तक बढ़ेगी सैलरी, हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक; छुट्टियों में कई बदलाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link