Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 10, 2024

स्कूल में खेलते समय हार्टअटैक से कक्षा दो के छात्र की मौत, बच्चे के जमीन पर गिरते ही प्रधानाचार्य को भी आया हार्टअटैक

 फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में निजी स्कूल में लंच के दौरान खेलते समय कक्षा दो के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नगला पचिया निवासी धनपाल का पुत्र चंद्रकांत (8) हिमांयुपुर के हंसवाहिनी इंटर कॉलेज में कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को वह स्कूल में लंच के दौरान खेल रहा था। वह दौड़ते-दौड़ते गिर गया। स्कूल स्टॉफ और शिक्षक छात्र को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए पैनल से छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया चंद्रकांत गया। थाना दक्षिण प्रभारी संजय पांडेय ने



कहा कि बच्चे की मौत का कारण पता लगाने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन की ओर से कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है।

बच्चे के जमीन पर गिरते ही प्रधानाचार्य को भी आया हार्टअटैक, आगरा में भर्ती

विद्यालय में छात्र के जमीन पर गिरते ही हंसवाहिनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामबाबू राठौर घबरा गए। उनके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रधानाचार्य को भी हार्टअटैक पड़ा है।

स्कूल में खेलते समय हार्टअटैक से कक्षा दो के छात्र की मौत, बच्चे के जमीन पर गिरते ही प्रधानाचार्य को भी आया हार्टअटैक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link